नील स्वर्ग

नील स्वर्ग
प्रकृति हर रंग में खूबसूरत होती है , हरी, पीली , लाल या फिर नीली
Showing posts with label मोर्निंग वाक. Show all posts
Showing posts with label मोर्निंग वाक. Show all posts

Wednesday, February 23, 2011

मोर्निंग वाक

इस बार काफी समय से मेरी मोर्निंग वाक नियमित चल रही है . सैर के लिए घर के पास ही है एक बहुत सुन्दर उद्यान . उसके अन्दर एक वृताकार रास्ता है जिस पर सभी लोग चलते हैं , एक ही दिशा में . एक चक्कर करीब एक तिहाई किलो मीटर के बराबर है . मेरी गति से मुझे लगते हैं साढ़े तीन मिनट एक चक्कर लगाने में . घूमते समय बहुत से लोग मुझसे आगे बढ़ जाते हैं . कुछ लोग तो बहुत तेज रफ़्तार से और कुछ लोग मुझ से थोड़ी ज्यादा रफ़्तार में . उन्हें देख कर मैं भी कोशिश करता हूँ अपनी रफ़्तार बढाने  की . कभी कभी मन में आता है , क्या सभी लोग मुझसे तेज चलते हैं , क्योंकि एक बाद एक कोई न कोई मुझे पार करता रहता है . लेकिन वास्तव में ऐसा है नहीं . जो लोग मुझसे धीमा चलते हैं वो तो मुझे दिखाई नहीं देते क्योंकि वो हमेशा मेरे पीछे होते हैं .
 
आज की मोर्निंग वाक में एक बात सीखी . जीवन के हर क्षेत्र में हमेशा अपने से तेज चलने वाले को देखो , क्योंकि वही हमें प्रेरणा देता है और तेज चलने की . हमसे धीमा चलने वाला हमें भी धीमा कर देगा .