नील स्वर्ग

नील स्वर्ग
प्रकृति हर रंग में खूबसूरत होती है , हरी, पीली , लाल या फिर नीली

Friday, September 30, 2011

अदीनाः स्याम शरदः शतं


औम तच्चक्षुर्देव्हितं   पुरस्ता च्छुक्रमुच्चरत I   पश्येम शरदः  शतं जीवेम शरदः शतं श्र्णुयाम शरदः शतं प्रब्रवां शरदः शतमदीनाः स्याम शरदः शतं भूयश्च शरदः शतात  I I 

यजु ३६/२४ 

यजुर्वेद के इस मन्त्र मे पहले चरण में ईश्वर की स्तुति है और दूसरे चरण में प्रार्थना हैअच्छे  स्वास्थ्य   की .  इस मंत्र के  पहले चरण में उस  ईश्वर का वर्णन है जो की हर समय देखता है ; जो देवों के लिए  हितकर है ; जो दिव्य गुणवाले लोगों के लिएविद्वानों के लिए तथा अपने सेवकों के लिए हमेशा हितकारी है ; जो श्रष्टि  के उत्पन्न होने के पहले जैसा था वैसा ही अब भी है ; जो नित्य है ; हर समय अपनी  पूरी  श्रेष्टता के साथ विद्यमान है ; जो प्रलय के बाद भी इसी प्रकार अपने पूरे सामर्थ्य के साथ विद्यमान  होगा - (यहाँ से शुरू होता है इस मंत्र का प्रार्थना भाग)  
ऐसे ब्रह्म के कृपा स्वरुप को हमारी ये आँखें सौ बरसों तक देखे , सौ बरसों तक ये प्राण हम धारण करें , सौ बरसों तक हम उस प्रभु की महिमा प्रेम से सुने , उसकी महिमा का गुणगान सौ बरसों तक करें , और इसी प्रकार हम सौ बरसों तक बिना किसी दीनता के जियें . ईश्वर की कृपा से हम सर्वदा स्वतंत्र होकर जियें , उसकी कृपा से पुनः सौ बरसों से भी अधिक देखें , जियें , सुने और बोलें.

मंत्र का अर्थ अपने आप में सम्पूर्ण है . ईश्वर की स्तुति में वेदों में बहुत कुछ लिखा गया है , यहाँ भी ईश्वर के नित्य होने के भाव का विशेष वर्णन हैइसका कारण है की हम मनुष्य अपनी पूर्ण आयु को सौ बरस का मानते हैं , इसलिए ईश्वर की नित्यता और हमारी अनित्यता के कारण ही हम ईश्वर से अपने जीवन के सौ वर्षों को पूरे स्वास्थ्य के साथ जीने का वरदान मांगते हैंसौ बरसों तक जीना हमारे प्राणों के होने से तथा  देखना , सुनना और बोलना - ये प्रार्थनाएं मनुष्य की इन्द्रियों से सम्बंधित हैंलेकिन इन सब में बीच एक शब्द आता हैअदीन . शाब्दिक रूप से अदीन का अर्थ बनता है - जो दीन   होसामान्य   भाषा में दीन का अर्थ हैगरीब या लाचारगरीबी या अमीरी हमारे अपने सांसारिक कर्मों का फल हैलाचारी  या परतंत्रता हमारी परिस्थितियों से जुडी होती हैंफिर ईश्वर से इस मंत्र में अदीनता शब्द के अंतर्गत क्या माँगा गया है ?

ऐसा नहीं हो सकता की मन्त्रकार इस मंत्र में सब कुछ मांग ले और सबसे जरुरी वस्तुबुद्धि को भूल  जाए . इस मंत्र में अदीनता शब्द जुड़ा है बुद्धि सेजिस व्यक्ति का मष्तिष्क  बिगड़ जाएउससे बड़ा दीन हीन कौन है ? हम अपने समाज में ही देखते हैंदिमागी संतुलन बिगड़ जाने के बाद व्यक्ति कैसा  विक्षिप्त हो जाता हैउसके आँखकान , मुंह सब ठीक होते हुए भी उसके जीवन का सुख लुप्त हो जाता हैवो व्यक्ति समाज में हास्य का विषय बन जाता है ; और अति विषम स्थिति  में उसे समाज से अलग किसी पागलखाने में भेज दिया जाता हैक्या इस अवस्था में कोई व्यक्ति सौ बरस जीने की कामना कर सकता है ?

एक और स्थिति  समझें . किसी व्यक्ति के मष्तिस्क के किसी हिस्से में चोट लगने से ऐसा हो जाता है , कि उसके शरीर का नियंत्रण समाप्त हो जाता हैऐसे में वो व्यक्ति अपनी इच्छा से  उठ  पाता है,  बैठ पाता है ; उसे ये पता नहीं चलता कि कब उसे शौचादि के लिए जाना है , सब कुछ बिना नियंत्रण के अपने आप होता है . उसकी आँखें देखती हैं , लेकिन कुछ समझती नहीं , उसके कान सुनते हैं लेकिन कुछ ग्रहण नहीं करते , उसके मुंह से ध्वनि निकलती है , लेकिन अर्थहीन ! इस स्थिति का रूप समाज में देखने को मिलता है - किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसे पक्षाघात या लकवा हो गया है . इस से भी गंभीर दूसरी स्थिति है जिसे मेडिकल भाषा में कोमा कि स्थिति कहतें हैं . ये दोनों स्थितियां कितनी  लम्बी चलेंगी ये समझ पाना मुश्किल होता हैअगर परिवार के लोग इस स्थिति में भी अगर पूरी सेवा करते रहें तो ये स्थिति  यथावत बनी रहती है ; कोई आश्चर्य नहीं कि कोई व्यक्ति इस अवस्था में भी सौ वर्ष पूरे कर ले . लेकिन क्या इस स्थिति में सौ वर्ष जीने की  प्रार्थना कोई करेगा ?

दुर्बुद्धि लेकर भी सौ साल तक जीने का क्या अर्थ है ? एक हत्यारा जिसका काम है समाज के लोगों को लूटना , हत्याएं करना - ऐसा व्यक्ति अपने अगले दिन की ही प्रार्थना कर सकता हैक्योंकि उसे समाज इस तरह के जीवन के साथ जीने का अधिकार नहीं देता .

इस मंत्र की प्रार्थनाओं में सबसे महत्वपूर्ण अंग  है -  "अदीनाः स्याम शरदः शतं  " . बिना आँखों के , बिना कानों के , बिना वाणी के व्यक्ति सौ वर्ष पूरे कर सकता है , और फिर भी अपने लिए एक आनंद  का जीवन बना सकता हैलेकिन बिना सुबुद्धि के ये जीवन असंभव है .